फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो ट्रकों के एक्सल टूटने से 10 घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबहुआ। गौरी नहर पुल के पास और ललौली कस्बे में सोमवार को मौरंग लदे ट्रकों के एक्सल, कमानी टूटने से जाम लगा। एक ओर बहुआ से बंधवा और दूसरी ओर ललौली से चिल्ला पुल तक जाम लगा। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक यातायात बाधित रहा। किसी तरह पुलिस बीच-बीच यातायात बहाल कराती। जिससे वाहनों का रेंगना चालू रहे।
विज्ञापन

जाम लगने से राहगीरों के साथ ग्रामीण भी परेशान दिखे। इस दौरान चार पहिया, टेंपो, बाइक सवारों का निकलना भी दूभर रहा। दिन रात भारी वाहनों का रेला निकलने से सड़क किनारे धूल, धुआं से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों का हाल बेहाल है। बहुआ से बंधवा ललौली रोड में रुट डायवर्जन एक माह से मुसीबत का सबब बना हुआ है। बता दे फतेहपुर और बांदा जनपद को जोड़ने वाले दतौली यमुना पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद वाहनों का आवागमन सात अप्रैल से रुका है। जिला प्रशासन बहुआ कस्बे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर बंधवा ललौली से चिल्ला पुल होकर बांदा की ओर वाहनों को भेजा जा रहा है। बांदा कानपुर हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें