फोटो-33-रोजगार के लिए बस से रवाना होते चयनित अभ्यर्थी। संवाद
फतेहपुर। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 22 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन हुआ था। मेले में मारुति सुजुकी कंपनी के प्रतिनिधि सुनील कुमार व रामनाथ ने साक्षात्कार के माध्यम से 36 अभ्यर्थियों का चयन किया था। चयनित 10 अभ्यर्थियों को रविवार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य रोहित मिश्रा व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अमित मिश्रा ने रवाना किया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि अमन यादव, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, अनुज साहू, अंकेश कुमार, आदित्य कुमार, सूरज, आलोक, बुधराम पाल, जय सिंह गुजरात के लिए रवाना हुए हैं। शेष चयनित अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से नहीं जा सके हैं। इन्हें फोन के माध्यम से आगे की तिथि दी जाएगी।
फोटो-33-रोजगार के लिए बस से रवाना होते चयनित अभ्यर्थी। संवाद