फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा पांच लाख का ब्याज मुक्त ऋण

Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के देगी। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू की है। जनपद में एक हजार लाभार्थियों का लक्ष्य दिया है। जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कैंप लगाकर आवेदन करवाएंगे।
विज्ञापन

सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवाओं को अपना उद्यम लगाने के लिए बिना गारंटी पांच लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। लिए गए ऋण पर चार वर्ष तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। इसके साथ ही लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आईटीआई उत्तीर्ण या फिर कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार ऋण दिया जाएगा। उपायुक्त उद्योग जौहरी ने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू की है।
विज्ञापन

जनपद को एक हजार का लक्ष्य मिला है। आईटीआई में कैंप लगाकर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 12.50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांग को दस प्रतिशत मार्जिन मनी स्वयं के अंशदान से लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें