फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से युवक की मौत, साला घायल

विज्ञापन
road accident 12
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी युवक व उनके साले की बाइक कंपिल मार्ग पर गांव भगौतीपुर के पास अनियंत्रित होकर फिसलती हुई दीवार से टकरा गई। इससे बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक का सिर दीवार से टकरा गया। 
विज्ञापन


बुधवार देर रात मोहल्ला चिलांका निवासी मूलचंद्र के 35 वर्षीय पुत्र दुर्गेश अपने साले थाना शमसाबाद के गांव नगला सेठ निवासी दुर्वेश के साथ बाइक से जनपद एटा के राजा का रामपुर से तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर आ रहे थे। दुर्गेश बाइक चला रहे थे। कायमगंज-कंपिल मार्ग स्थित गांव भगौतीपुर के पास उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फसलती हुई सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गई। इसमें बहनोई दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर एसआई मुनेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद परिजन पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घायल दुर्वेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुर्गेश का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनकी पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुर्गेश के एक पुत्र रितिक (15) व पुत्री (5) गौरी है। दुर्गेश रेलवे रोड पर सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का गुजर बसर करते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें