फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
सुखवीर राजपूत। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगला बरी गांव में शुक्रवार रात शौचालय से निकले युवक को संदिग्ध हालात में पैर गोली लग गई। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस खुद गोली मारने की बात कह रही है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी फेरू सिंह के मकान का दूसरा दरवाजा खेत की ओर खुलता है। खेत की ओर शौचालय भी बना है। शुक्रवार रात करीब दो बजे फेरू का पुत्र सुखवीर राजपूत (25) शौचालय गया था। फेरू के अनुसार शौचालय से निकलने पर बाहर अंधेरे में खड़े दो-तीन अज्ञात लोगों ने सुखवीर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग जब तब बाहर निकले हमलावर भाग निकले थे। पैर में गोली लगने से सुखवीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि युवक की पत्नी कई महीनों से मायके में है। पत्नी को बुलाने के लिए उसने खुद ही पैर में गोली मार ली है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें