फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

Tue, 27 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शराब के नशे में युवक ने दिनदहाड़े अपने घर के बाहर कनपटी पर तमंचा रख खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक परिजन पुलिस पर शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए  दबाव बना रहे थे।


ग्रामीणों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंशी नगला निवासी सुधीर पाठक (25) पुत्र नन्हें मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शराब के नशे में अपने घर पर आया। उसने घर के बाहर से ही अपनी पत्नी बविता को आवाज दी और तमंचा निकालकर पहले एक हवाई फायर किया।

फायर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक सुधीर ने दोबारा तमंचा लोड कर अपनी कनपटी में रखा और गोली मार ली।
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर पत्नी व अन्य परिजन घर से बाहर आए तो सुधीर लहूलुहान अवस्था में दरवाजा के बाहर पड़ा था। घटना की सूचना पर कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में परिजन पुलिस को कुछ भी बताने से इनकार करते रहे। सुधीर के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें