फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटे युवक की शिनाख्त, हत्या का आरोप

Fri, 06 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर मरे युवक की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी चौकी पुलिस को इसकी तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजनों ने जीआरपी चौकी पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के लोको कालोनी निवासी अखिलेश कुमार ने रामनगरिया मेला में दुकान लगाई थी। अखिलेश का साला दीपक (18) मंगलवार को साइकिल से बहनोई को खाना देने के लिए रामनगरिया गया था। वहां से पैसे लेने के बाद वह लौट आया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

गुरुवार को अखिलेश ने जीआरपी चौकी पहुंच कर मामले की जानकारी की। इसके बाद लोहिया अस्पताल में रखे शव को देखकर शिनाख्त कर ली। इन्होंने बताया कि शव दीपक का है। जीआरपी ने शव को अपने सुपुर्द लेने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अखिलेश और मोहल्ले के तमाम लोग जीआरपी चौकी पर जा पहुंचे। यहां इन्होंने मौजूद दरोगा रामवली से वार्ता की। परिजनों ने बताया कि दीपक की हत्या की गई है।  रविवार को दो युवक उसे अपने साथ ले गए थे।

उसे चाय में नशीली गोलियां मिला कर पिला दी थीं। जब वह घर पर लौटा तो नशे में देखकर उससे पूछताछ की लेकिन उसने कोई बात नहीं बताई। इसके बाद वह सो गया। युवक के पास जिस महिला का फोटो मिला था वह मोहल्ला नगला दीना में किराए के मकान में रहती है। इससे पहले वह लोग वहीं पर किराये पर रहते थे। दीपक रविवार को उस महिला के घर पर भी गया था।

अखिलेश ने पुलिस को बताया कि उसके साले की हत्या की गई है। यहां परिजनाें ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा किया। इस पर दरोगा रामवली ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश ने मामले की तहरीर दी। वहीं पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। फिर भी जांच की जाएगी और महिला से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने बताया कि दीपक उसका इकलौता साला था। वह मूल रूप से गांव नबीगंज थाना बेवर जिला मैनपुरी का रहने वाला था। उसके पिता और मां की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें