फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चालक से मारपीट कर टेंपो लूटकर ले गए बाइक सवार युवक

Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बरेली इटावा हाईवे पर चालक से मारपीट कर दो बाइक सवार युवक टेंपो लूटकर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी संदीप टेंपो चलाकर परिवार की गुजर बसर करता है। शुक्रवार को संदीप मोहम्मदाबाद से सवारी भरकर फतेहगढ़-भोलेपुर गया था। शाम को वह तीन सवारी बैठाकर वापस मोहम्मदाबाद की ओर आ रहा था। गैसिंगपुर गैस प्लांट के पास बरेली इटावा हाईवे पर पीछे से दो बाइक सवार युवक आए। उन लोगों ने टेंपो रोक लिया। गाली-गलौज कर संदीप को लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। एक युवक ने टेंपो की चाबी छीन ली। युवक टेंपो को स्टार्ट कर तेजी से भगाकर ले गया। संदीप ने कोतवाली में टेंपो लूटने की तहरीर दी।
पुलिस ने पहले मामला फाइनेंसर का जानकर संदीप को टरकाने का प्रयास किया। संदीप के बुलाने पर फाइनेंसर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने टेंपो लेने से इन्कार कर दिया। कोतवाल अमर पाल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहंचे। आसपास की दुकानों व पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन टेंपो व युवकों के बारे में कुछ भी नहीं पता चला। कोतवाल ने बताया कि लूट की तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें