फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंखे में उतरे करंट से किशोर की मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में अकेले सो रहे एक किशोर के ऊपर पंखा गिरने से लगे करंट से उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त परिजन नहीं थे। करीब पौन घंटे बाद घर पहुंचे पिता ने देखा, तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव पपियापुर निवासी सोवरन सिंह का पुत्र रवि प्रकाश (17) शनिवार दोपहर में घर में चारपाई पर सो रहा था। पिता सोवरन सिंह चौराहे पर चले गए। परिवार के लोग बाहर बैठे थे। हवा के लिए रखा स्टैंड फैन के करंट लगने से उसकी मौत हो गई। करीब पौन घंटे बाद सोबरन घर पहुंचे तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस पर चीख-पुकार मच गई।
पिता सोवरन ने बताया कि रवि उल्टा लेटा था। उसके शरीर पर पंखा छू रहा था। उसमें करंट आ रहा है। वह कैसे गिरा समझ नहीं आ रहा। उसका एक छोटा भाई कमल भी है। रवि निनौआ कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। मां अनीता देवी उर्फ गुड्डी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें