फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से आया युवक व नवीं का छात्र कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। जयपुर रिश्तेदारी से लौटे युवक और कक्षा नौ के एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक ने एसजीपीजीआई लखनऊ और छात्र ने निजी पैथालॉजी में जांच कराई है।
विज्ञापन

रजीपुर का 25 वर्षीय युवक एक सप्ताह पहले मौसी के घर जयपुर गया था। वहां खाने में स्वाद न आने पर उसे आशंका हुई। इस पर चाचा के लखनऊ चला गया। एसजीपीजीआई लखनऊ में आरटीपीसीआर जांच कराई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। रजीपुर लौटकर डॉ कुलभूषण ने जांच की। युवक को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। उसके घर में 10 सदस्य हैं।
राजेपुर टप्पा मंडल के नगला जसू निवासी 16 वर्षीय छात्र भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह मोहम्मदाबाद के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। गांव से साइकिल से स्कूल जाता था। बुखार आने पर पिता ने फर्रुखाबाद में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर की सलाह पर पैथोलॉजी में जांच कराने पर रिपोर्ट पाजिटिव आई। छात्र के संपर्क वाले 16 लोग रहे हैं। उनको अन्य लोगों से अलग रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सात जजो के हुए तबादलें
फर्रुखाबाद। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जिले से सात जजों का तबादला कर दिया है। अपर जिला जज देवेंद्र प्रताप सिंह का तबादला इलाहाबाद, हर्षवर्धन का तबादला गाजीयाबाद, शाकिर हसन का मुजफ्फर नगर, रेखा शर्मा का लखनऊ, सरला दत्ता का सहारनपुर, यादवेंद्र सिंह का बुलंद शहर व अपर जिला जज नसीमा का आगरा तबादला कर दिया है। लखीमपुर खीसी से अपर जिला जज हेमेंद्र कुमार सिंह व लखनऊ के अपर जिला जज किशन कुमार-6 का तबादला फर्रुखाबाद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें