फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका

Wed, 24 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में युवक का शव अमरूद के बाग में पड़ा पाया गया। गले में साइकिल की चेन बंधी हुई थी। समझा जाता है कि इसी चेन से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। युवक के शव की शिनाख्त उसके 12 वर्ष के बेटे ने की है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव सिकंदरपुर के लोग उदयवीर के अमरूद के बाग की तरफ गए तो उन्हें बाग में पत्तों से ढका शव दिखाई दिया। गांव वालों ने इसकी सूचना चौकीदार को दी। चौकीदार के सुचना देने पर थानाध्यक्ष कंपिल श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे। जिस जगह शव पड़ा था। उससे लगे करौंदा के बाग में सिगरेट बुझी हुई, दो गोभी और चप्पल पड़ी थी।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  युवक के शव की उसके 12 वर्षीय बेटे पवन ने शिनाख्त की है। पिता का नाम अवधेश बाथम बताया है। फिलहाल घटनास्थल पर अवधेश बाथम के परिजन पहुंच गए हैं। फिलहाल लोगों का कहना है कि युवक को दूसरे स्थान से लाकर यहां हत्या की गई है। युवक के गले में कसी साइकिल की चेन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें