फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 20 Dec 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
peoples gathering at spot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक से बाजार जाते समय ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। घटना को देखकर परिजनों ने इटावा बरेली हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों का शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गांधीनगर तकीपुर निवासी गोविंद गिहार (22) पुत्र जोगराज बुधवार की शाम बाइक से फतेहगढ़ गया था। उसके साथ में गांव का ही राजन पुत्र अमर सिंह भी बैठा हुआ था। गोविंद हेलमेट नहीं पहने हुए था। जब वह गांव सकवाई गोसरपुर तिराहा के पास से गुजर रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में राजन घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। इधर गोविंद की मौत होने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। शव को देखकर पत्नी रीतू और मां चूंडादेवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने मुआवाजा को लेकर इटावा बरेली हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लंबी कतरें लग गई। सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव मौके पर पहुंच गए। प्रभारी कोतवाल ने ग्रामीणों को समझा कर हर मदद दिलाने का आश्वसन दिया। पौन घंटे बाद जाम खोल दिया गया। इस जाम में आगरा से आने वाली एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव का वहां से लोहिया अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें