फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मृत घोषित कर दिया गया। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक सराफ की दुकान के सामने अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

जिला जेल चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित रामप्यारी गेस्ट हाउस के सामने रात करीब साढ़े नौ बजे एक 35 साल का युवक घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। इसके अलावा देर शाम फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक सराफ की दुकान के सामने 60 साल का वृद्ध पड़ा मिला। पास के ही अफजल हुसैन एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव मॉर्चुरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें