फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संकिसा। मोहम्मदाबाद संकिसा मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र, भाई-बहन की मैनपुरी के अवासीय स्कूल में फीस जमा करके वापस आ रहा था। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी काश्तकार सर्वेश कुमार यादव का 25 वर्ष का पुत्र ऋषभ यादव डी-फार्मा की पढ़ाई पूरी कर चुका है। उसका भाई सीतेंद्र व बहन आयुषी जनपद मैनपुरी के आवासीय स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। गुरुवार को ऋषभ गांव के अपने दोस्त विनय के साथ बाइक से मैनपुरी के स्कूल में फीस जमा करने गया था।
विज्ञापन

रात को दोनों वापस आ रहे थे। ऋषभ बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। संकिसा मोहम्मदाबाद मार्ग पर हमीरपुर खेड़ा गांव के सामने मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विनय के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुत्र की मौत की जानकारी पर पिता सर्वेश, मां द्रोपा देवी, भाई सुरजीत, बहन अंजली, आरजू सहित परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने-पीटने लगे। पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें