फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छोटे भाई के लिए रिश्ता देखकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसका ममेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के गांव नौसना मढ़ैया निवासी बदन सिंह (34) अपने ममेरे भाई बदायूं के कादरचौक थाने के गांव महमूरगंज निवासी हंसराज (22) के साथ जलालाबाद में छोटे भाई के लिए रिश्ता देखने गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर के लिए चले। मिर्जापुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
देर रात घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे बदन सिंह के साले बुधपाल ने बताया कि बहनोई घर पर चंद मिनट ही रुके थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी नन्हीं देवी और बच्चे अनुपम व कीर्ति हैं। बदन सिंह खेती करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें