फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंचायत कार्यकर्ता से छेड़छाड़ में युवक हिरासत में

Thu, 20 Apr 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पंचायत कार्यकर्ता से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव में पंचायत कार्यकर्ता है। पंचायत कार्यकर्ता बुधवार की दोपहर को काम करके घर आ रही थी। उसी समय गांव का एक युुवक रास्ते में मिला। कार्यकर्ता को देखकर युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पंचायत कार्यकर्ता से युवक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि युवक इससे पहले भी कई बार पुत्री से छेड़छाड़ कर परेशान कर चुका है। जानकारी पर कई भाजपा नेता युवक की पैरवी में थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें