फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चार घायल

Tue, 11 Feb 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामनगरिया मेला देखकर घर जा रही एक कार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार साथी घायल हो गए। कार बरौन के पास खाई में पड़ी मिली। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना व कस्बा कुरावली निवासी शिवदीप पाठक उर्फ सनी (26) रविवार को मेरापुर थाने के गांव स्यानी निवासी बहनोई विनय अग्निहोत्री के घर आया था। उसने रामनगरिया मेला देखने को कहा तो बहनोई के परिवार के विशाल मिश्रा (25), विशाल अग्निहोत्री (25), विवेक (24), साहबगंज निवासी पंकज (24) कार से रामनगरिया देखने आए। पांचों युवक सोमवार रात करीब डेढ़ मऊदरवाजा थाने के गांव बरौन के पास पहुंचे, तो किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने शिवदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्यानी के पूर्व प्रधान श्याम दीक्षित अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। बहनोई विनय ने बताया कि सनी माता-पिता का इकलौता बेटा था। बहन अनामिका और सृष्टि हैं। मां लता और पिता अवधेश शव देख बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि किसी वाहन ने टक्कर मारी जिससे कार खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें