फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा पुलिस ने 25 मई 2020 को थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद थाने के ग्राम इमलापुर निवासी विमलेश बाथम को जसमई चौराहे के पास से नशीला पाउडर के साथ पकड़ा था। उपनिरीक्षक स्वदेश सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने मामले की विवेचना पूर्ण कर आरोपी विमलेश बाथम के खिलाफ विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अंकित कुमार मित्तल ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर विमलेश कुमार को तीन वर्ष कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर 15 दिन अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। (संवाद)