फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला युवक, करंट से मौत

विज्ञापन
शहर के लालगेट स्थित एक क्लीनिक के पास युवक के शव को देखते लोग व जांच करते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लालदरवाजा से ठंडी सड़क जाने वाले मार्ग किनारे ट्रांसफार्मर के पास रविवार को युवक का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में युवक की करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ठंडी सड़क किनारे दो खंभों पर कुछ ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर रखा है। इसके चारों ओर सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। रविवार की सुबह ट्रांसफार्मर के पास जमीन पर 35 वर्षीय युवक का शव मिला।
वह नीली हाईनेक बनियान और काला-लाल रंग का लोअर पहने था। चप्पलें पास में ही उतरी थीं। सूचना पर कादरीगेट पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में युवक की करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें