फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने लगाए दांव-पेंच

विज्ञापन
शमसाबाद में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बा स्थित इंटर कालेज परिसर में आयोजित दंगल में बुधवार को कई जनपदों के पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए। पहली कुश्ती में बाजी मारने वाले पहलवान को 6500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

एवी इंटर कालेज परिसर में सात दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का राजेपुर ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव ने बुधवार को शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब प्रांत के अलावा एटा, मैनपुरी आदि जनपदों से पहलवान दंगल में शामिल होने पहुंचे। पहली कुश्ती कलियर शरीफ के रिजवान व हरियाणा के गोल्टा पहलवान के बीच हुई। इसमें रिजवान ने कुश्ती जीती। कमेटी अध्यक्ष रमन यादव ने उन्हें 6500 रुपये देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद अखाड़े में उतरे पहलवान दांव-पेच लगाकर ताकत आजमाते रहे। दंगल देखने के लिए काफी भीड़ लगी रही। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें