फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी बेहोश

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोती बिलखती जितेंद्र की पत्नी को संभालते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टेंपो पटलने से युवककी मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ससुराल आते वक्त युवक की टेंपो पलटने से मौत हो गई। मैनपुरी जिले के बिछवां थाने के गांव सहारा निवासी जितेंद्र चौहान (34) पुत्र धन सिंह चौहान मंगलवार की देर शाम ससुराल आते वक्त नयागांव के पास टेंपो पलटने से घायल हो गए थे। देर रात लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
जितेंद्र प्राइवेट नौकरी करते थे। वह लोहिया अस्पताल में तैनात डॉ. अरदिमन सिंह के बहनोई थे। पत्नी चित्रा देवी सुबह लोहिया अस्पताल पहुंची, तो पति का शव देख वह बेहोश हो गईं। दो बच्चे अभिषेक और उत्कर्ष हैं। परिवार के अन्य लो भी जवान बेटे की मौत के बाद गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से बालक की मौत
फर्रुखाबाद। हरदोई जिले के थाना पाली के गांव गदरिया पुरवा निवासी महिपाल का 12 वर्षीय पुत्र भगवान शरण को दोपहर में घर में करंट लग गया। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें