फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पानी के बहाव में बहे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। पानी के बहाव में बहे युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखाेरों को बुलाकर शव बाहर निकलवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने जांचके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी इरफान(20) खेती करता था। वह शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ भुसेरा की पुलिया पर नहाने गया था। वहां पानी का बहाव तेज था। इरफान व उसके दोस्त पुलिया से पानी में छलांग लगा रहे थे। इरफान ने भी छलांग लगाई। वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। दोस्तों ने उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। दोस्तों ने इसकी जानकारी इरफान के परिजनोंं को दी। परिजन ने पुलिस को घटना के बारे में बताया।
पांचालघाट से गोताखोरों को बुलाकर इरफान की तलाश शुरू कराई। लगभग एक घंटे बाद गोताखाेरों ने इरफान के शव को पानी से बाहर निकाल लिया। पुत्र के शव को देखकर मां जुबैदा बेगम, भाई लालू बहन मैनाज रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें