कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी अंकित गंगवार (33) की दुर्गा टॉकीज के पास गमले की दुकान है। अंकित रविवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बंधन गेस्ट हाउस के सामने ब्रेकर के पास अज्ञात वाहन टक्कर से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)