फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से युवक की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
फोटो-2 आकाश पाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार देर रात ईंटें उतारकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर अमृतपुर के गांव खुशहाली नगला के पास पलट गया। ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली के गांव सोतेपुर निवासी आकाश पाल (20) करीब एक साल से अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर काम करता था। शनिवार देर रात वह किसी गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें उतारने गया था। वापस आते समय खुशहाली नगला के पास चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली से नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। आकाश घायल होकर वहीं पड़ा रहा। इसके बाद ताऊ राकेश उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौसेरे भाई संदीप कुमार पाल ने बताया कि घर में बड़ा भाई आलोक व दो बहनें नव्या व सोनम हैं। मां शीला देवी हैं। भट्ठा वाले मुनीमी कराने की बात कहकर ले गए थे। इसके बाद ट्रैक्टर पर कैसे लगा दिया गया, यह समझ नहीं आ रहा। अमृतपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-2 आकाश पाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें