कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव पैथान निवासी रौनक(25) को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह तंबाकू के खेत में काम कर रहा था। किसी काम से गांव विराहिमपुर के पास पहुंचा और सड़क पार कर रहा था। चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। बस को अलीगंज क्षेत्र में पकड़ा गया है।
एसआई ज्ञानप्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा। परिजन ने बताया कि रौनक दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब डेढ़ माह पहले ही घर आया था। परिवार में भाई रवि, सुधीर व बहनें रानी और कोमल हैं। मां मीना देवी का सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।