फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीमारदार का फोन चोरी करते युवक सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में एक तीमारदार का मोबाइल फोन चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीएमएस ने थाना पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव पपियापुर निवासी फहीम अली की पत्नी रहनुमा अली को सात दिसंबर को प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने पत्नी को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्री के जन्म के बाद प्रसूता को वार्ड दो में भेज दिया गया। वहीं से फहीम का मोबाइल चोरी हो गया। फहीम की शिकायत पर सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वार्ड से फोन चोरी करते एक युवक कैद हो गया। सीएमएस ने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित फहीम अली ने बताया कि आठ दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे उनका मोबाइल चार्जिंग पर लगा था, तभी एक चाय वाले के साथ युवक आया। काफी देर वार्ड के आसपास घूमता रहा। जब वह कुछ काम से वार्ड से बाहर निकले, तभी तभी फोन चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद है।
सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि वार्डों से कई बार फोन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले भी मोबाइल चोरी करते युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा था। मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी देखकर चोर को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें