फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक चालक व साइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ थाने की गीतापुरम कालोनी के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने पहले साइकिल सवार और फिर बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पीआरवी के दरोगा सतीश कुमार ने घायल सैनिक कालोनी निवासी बाइक सवार रजत वर्मा (24) और साइकिल सवार प्रीतम नगला निवासी कमलेश कुमार (58) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें