फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
सुभाष चंद्र वर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पड़ोसी गांव से दावत खाकर वापस जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर खजुरी निवासी सुभाष चंद्र (31) पुत्र प्रेम चंद्र वर्मा खेती करता था। गुरुवार शाम को वह पड़ोस के गांव नगला हरी से दावत खाने गया था।
वहां से वह देर रात पैदल ही घर जा रहा था। इस दौरान संकिसा रोड पर ईंट फैक्टरी के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख फैक्टरी के कर्मचारी बाहर निकल आए और पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वह सुभाष को सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम को भेज दिया। पत्नी साधना देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। बेटा अर्पित(5) और आयुष(3) हैं। सुभाष मूल रूप से जनपद मैनपुुरी थाना बेवर के गांव हन्नूखेड़ा का निवासी था।
विज्ञापन

उसकी माता व पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके चलते वह अपने नाना रामसनेही वर्मा के पास बचपन से रह रहा था। मामा हरगोविंद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें