फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ में शुक्रवार देर रात पूर्व सैनिक की बेटी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। देर रात घर पहुंचे भाई व मां को शव कमरे में बेड पर लहूलुहान हालत में मिला। पास में पिता की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया। पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव धंसुआ निवासी राजेश कुमार पाल ने सेवानिवृत्त होने के बाद पंजाब के भटिंडा में दोबारा नौकरी कर ली। घर में उनकी पत्नी रागिनी और पुत्र ललित (18) रहते हैं। पुत्री अंजली (20) दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा थी। वह वहीं रहती थी। पांच दिन पूर्व वह घर आई थी। शुक्रवार सुबह ललित फतेहगढ़ के मछली मंडी स्थित अपनी दुकान पर चला गया, जबकि मां रागिनी दोपहर करीब एक बजे अपनी दुकान पर चली गईं। रात नौ बजे के करीब ललित घर पहुंचा तो मुख्य गेट अंदर से बंद था। कई बार प्रयास के बावजूद नहीं खुला। उसने बहन के फोन पर कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। इसके बाद ललित पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते अपने घर की छत पर पहुंचा तो जीने का दरवाजा खुला था।
पहली मंजिल पर बने कमरे में बेड पर अंजली का शव खून से लथपथ पड़ा था। अंजली के गले में गोली लगी थी। आधीरात के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि अंजली ने आत्महत्या की है। घटना के समय घर पर किसी के न होने की बात कही जा रही है। लाइसेंसी राइफल कब्जे में ले ली गई है। पिता सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा सेना में नौकरी कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें