फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन के सामने कूद गया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। घर से निकले युवक ने ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शव उठाकर घर ले गए। हादसे से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। खुदागंज चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव मकरंद नगर बसाह निवासी देवेंद्र प्रजापति (35) लंबे समय से मानसिक रूप से कमजोर था। उसकी मां हर्ष कुमारी छोटे बेटे अरविंद का इलाज कराने के लिए शुक्रवार को आगरा गई थी। रविवार सुबह करीब 5 बजे देवेंद्र बिना बताए घर से निकल गया। वह पैदल ही कतरौली पट्टी गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। करीब साढ़े 6 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन के आगे खड़े होकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रखकर घर ले गए।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार वर्षों से देवेंद्र मानसिक रूप से कमजोर था। इससे करीब सात माह पूर्व उसकी पत्नी सुशीला देवी पुत्री अंशिका (8), वंशिका (6) व पुत्र हैप्पी (7) के साथ कन्नौज जिला के आटी गांव में स्थित अपने मायके चली गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि देवेंद्र काफी देर तक पटरी के पास बैठकर इंतजार करता रहा। ट्रेन आते ही वह ट्रैक पर खड़ा हो गया। लोगों ने उसे हटने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं हटा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें