फर्रुखाबाद। छत पर पतंग उड़ाते समय नीचे गिरे एक युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेर खानी निवासी राशिद खान (22) शुक्रवार को छत पर पतंग उड़ा रहा था। शाम के वक्त वह अचानक नीचे आ गिरा। इससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम घर पर शव पहुंचने पर मां शबीना बानो और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह दो भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था।