फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। हाथों में शादी के निमंत्रण कार्ड और मन में परिवार की खुशियां चंद देर में गम में तब्दील हो गईं। वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा गंभीर है। मंगलगीत की जगह घरों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हथवाया निवासी पिंटू पाल (24) नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह दिवाली पर घर आया था। ताऊ के बेटे प्रदीप की छह दिसंबर को शादी तय है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। पिंटू अपने ताऊ के बड़े बेटे ट्रक चालक विस्मोद (30) के साथ सोमवार दोपहर बाइक से शमसाबाद क्षेत्र में रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने गए थे।
कार्ड बांटने के बाद दोनों भाई सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव लौट रहे थे। कायमगंज बाईपास पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरे। वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां ईएमओ डॉ. रिशु अग्निहोत्री ने जांच के बाद पिंटू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विस्मोद का उपचार चल रहा है। पिंटू तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा गुड्डू और छोटा प्रियांशु उर्फ प्रांजुल है। उसकी शादी नहीं हुई थी। जवान बेटे की मौत के बाद मां मां रन्नो देवी बार-बार बेसुध होती रही। पिता सत्यभान पाल भी बेहाल हैं।
-
सिर में अधिक चोट से हेलमेट न लगाने का अनुमान
दुर्घटना के समय पिंटू बाइक चला रहा था। उसके सिर में अधिक चोट होने से अनुमान है कि वह हेलमेट नहीं लगाए था। हालांकि परिजन हेलमेट ले जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें