फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गिलास का कांच गर्दन में घुसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। गिलास का कांच गर्दन में घुसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ग्लास के नीचे रखकर पटाखा चला रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खाड़े निवासी बुद्धपाल का 25 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार रविवार सुबह छह बजे कांच के ग्लास के नीचे पटाखा रखकर चला रहा था। पटाखा फूटने पर गिलास के टुकड़े हो गए। कांच का एक टुकड़ा सुधीर की गर्दन में घुस गया। वह लहूलुहान हालत में गिर गया। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई। वह सुधीर को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही सुधीर ने दम तोड़ दिया।
पत्नी बृजमाला व पुत्री कोमल, काजल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उन्हे घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें