फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कटिया डालते वक्त करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गली से निकल रही बिजली की लाइन पर कटिया डालते वक्त युवक को करंट लग गया। परिवार के लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां मृत घोषित कर दिया गया। युवक के माता-पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। वह गांव में अपनी दादी के पास रहता था।
विज्ञापन




मेरापुर थाने के गांव पिलखना के मजरा गठवाया निवासी प्रभु दयाल प्रजापति अपनी पत्नी रानी देवी और बच्चों के साथ पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर प्रभु दयाल की मां अकेली रहती हैं। अपनी दादी की देखरेख के लिए प्रभु दयाल का बड़ा पुत्र नितिन प्रजापति (20) रहता है। नितिन रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे बिजली आने पर वह छत पर चढ़कर तार में कटिया डाल रहा था।
उसी समय अचानक उसे करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। चीख-पुकार पर पहुंचे उनके चाचा श्याम सिंह और परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोरचरी में रखवा दिया है। चाचा श्याम सिंह ने बताया कि नितिन से बड़ी बहन सोनी, मोनी हैं। छोटे भाई सचिन, बहन कंचन, गुंजन और प्रिया हैं। वह मजदूरी करके दादी का खर्च चलाता था। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें