फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खड़े ट्रैक्टर में बाइक भिड़ने से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कमालगंज। जहानगंज कस्बे में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक भिड़ने से दो लोग घायल हो गए। सीएचसी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जहानगंज कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने बुधवार दोपहर करीब एक बजे झमाझम बारिश के दौरान फतेहगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक व उसका साथी युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अस्पताल में एंबुलेंस से उतरते ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड पर नाम दीपक (31) व पता गांव चंदरपुर कोतवाली छिबरामऊ जिला कन्नौज लिखा था।
विज्ञापन

डॉ.विकास पटेल व डॉ.मान सिंह वर्मा ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां हालात में सुधार न होने से उसे हायर सेंटर भेज दिया। दीपक की जेब से मिले कुछ नंबरों पर संपर्क किया गया। दोपहर करीब 2.30 बजे पहुंचे जहानगंज के झसी निवासी राजेश ने दीपक उर्फ कलेक्टर की शिनाख्त अपने साले के रूप में की। राजेश ने बताया कि दीपक मंगलवार को उनके घर से कोरीखेड़ा गया था।
विज्ञापन



बुधावर सुबह करीब 10 बजे दीपक कोरीखेड़ा निवासी प्रमोद (40) के साथ बाइक से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद दोनों के साथ हादसा हो गया। दीपक की पत्नी रेखा, भाई रामदास, बलमंत, अजय व बहन कुंती घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे और बिलखने लगे। दरोगा अजय सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें