फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार के साथ राजनीति में आएं युवा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। व्यापार के साथ राजनीति में भी युवाओं को आना चाहिए। यह बात आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारी सम्मेलन में कहीं। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में व्यापारी सम्मेलन में कहा कि सरकारें बनाने में सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का है। 38 साल बाद भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का काम आपने ही किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी के घर में एक नेता होने की जरूरत है।
आयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने राज्यमंत्री को 11 सूत्री मांगपत्र दिया। कहा कि छह माह से अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों की इमारतें ध्वस्त करवा दी गईं। जब संपूर्ण विकास की बात आई, तो मानक विहीन काम हो रहे हैं। छह माह बाद भी रेलवे रोड पर बमुश्किल 200 मीटर नाली बन सकी।
विज्ञापन

दो महीने रेलवे रोड बाजार बंद रहा और भवन दोबारा बनाने में करीब 200 करोड़ का नुकसान हुआ। उन्होंने शहर में हुए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल, राहुल जैन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अजय गंगवार ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें