फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु है हमारा है यह जगत का पालन हारा

Sat, 26 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। चर्चों में यीशु है हमारा यीशु है हमारा, है यह जगत का पालन हारा गीत गूंजे। चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु मसीह को याद किया।
विज्ञापन



सीएनआई चर्च बढ़पुर में पादरी ने आधा दर्जन बच्चों का नामकरण संस्कार कराया गया। पादरी ने यीशु मसीह की प्रार्थना कर देश में सुख एवं शांति कायम रखने की कामना की। युवतियों ने एक-दूसरे के गले मिलकर  क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान आयोजित सामूहिक भोज में समाज के लोगों ने भाग लिया।


शुक्रवार को क्रिसमस डे पर सुबह से ही सीएनआई चर्च बढ़पुर, पुराना जिला अस्पताल स्थित क्राइस्ट चर्च, सीएनआई चर्च बढ़पुर, सीएनआई सिटी चर्च, सीएनआई रखा चर्च और सीएनआई ऑल सोल्स चर्च फतेहगढ़ में मसीह समाज के लोगों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन



समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। इस दौरान चर्चों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था।

 
सीएनआई चर्च बढ़पुर में बच्चों ने यीशु है हमारा यीशु है हमारा, है यह जगत का पालन हारा, सारे जग का प्यारा चरनी में आया तारन हारा, गुनहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारन हारा आदि गीत गाए।


इस दौरान पादरी किशन मसीह ने आधा दर्जन बच्चों के नामकरण संस्कार करवाए। पादरी ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु मसीह को याद किया। उन्होंने चर्च प्रांगण में मौजूद लोगों को यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने की सलाह दी।

 
पादरी किशन मसीह ने कहा कि सभी मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सभी देश एकजुट हों। प्रार्थना सभा के बाद चर्च परिसर में सामूहिक भोज हुआ। इस दौरान दंपतियों और युवतियों ने एक-दूसरे को  क्रिसमस  की बधाई दी।  क्रास चबूतरे पर लोगों ने मोमबत्ती जलाई।

 
इस अवसर पर पादरी हेराल्ड अमिताभ, अनीता प्रसाद, डा. प्रदीप कुमार टोप्पो, जगदीप लाल, राजीव के. लाल, अमित कुमार, कन्हैया लाल, एएस विलकिंसन, पारुल विलकिंसन, रोहतानी विश्वासी, रोजीशन विश्वासी, डा. जे. पैटर्सन, रंजीत मैसी, डा. जोयल यहुन्ना, डा. आशा जोयल, आशा सी. लाल, पीडी सिंह, सुसुमा लाल, शिल्पी राज आदि मौजूद रहे।



 
बच्चों में दिखा गजब का उत्साह- क्रिसमस डे के पर्व पर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। सीएनआई चर्च बढ़पुर में दूसरे समुदाय के बच्चे भी पहुंचे और उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के समक्ष मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। इसके साथ ही सभी समुदायों के लोगों ने चर्च में पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु मसीह को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें