फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आर्य समाज मंदिर में निर्वाण दिवस पर हुआ यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दीपावली व महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ अनुष्ठान आयोजन हुआ। इसमें प्रधान डॉ़ कुलदीप आर्य ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दीपावली और महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस के मौके पर हुए यज्ञ में आर्य समाज के प्रधान डॉ़ कुलदीप आर्य व स्मृति गुप्ता, उप प्रधान डॉ सत्येश गौड़ व विदुषी गौड़, उप प्रधान प्रदीप सक्सेना व नीता सक्सेना तथा डॉक्टर मयंक गौड़ व लावण्या गौड़ सहित सभी उपस्थित आर्य गणों तथा महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां प्रदान की।
आर्य समाज के पुरोहित शैलेश शास्त्री जी ने वेद मंत्रों के माध्यम से यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया। आर्य समाज प्रधान ने पहली बार सपत्नीक यजमान बने डॉक्टर मयंक गौड़ को सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया। यज्ञ के उपरांत सत्यार्थ प्रकाश का वाचन किया गया तथा पुरोहित जी ने दीपावली और महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में विचार प्रस्तुत किए । संरक्षक धर्मवीर रस्तोगी ने एक लेख के माध्यम से उपरोक्त संदर्भ में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

श्रीमती रामजानकी गुप्ता ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर महिला आर्य समाज की प्रधान श्रीमती शालिनी रस्तोगी तथा श्रीमती नीता सक्सेना द्वारा आर्य समाज परिसर में सुंदर रंगोली बनाई।
इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री धनेश गौड़,कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, संजय रस्तोगी, ओम दत्त शर्मा, आलोक रस्तोगी, राजाराम आर्य, रामप्रकाश राठौर, जयकिशन गुप्ता, महेश वर्मा , धर्मप्रकाश गुप्ता, अंगदलाल, सतेंद्र भारद्वाज, उमेश गुप्ता, कामताप्रसाद, रामनरेश, आशीष आर्य, प्रहर्षदीप गुप्ता, अथर्व गौड़, ध्रुव गुप्ता, श्रीमती संतोष रानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें