कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुदौल में गंधक पोटाश पीसते समय विस्फोट से 14 वर्षीय बालक बुरी तरह झुलस गया। बचाने में उसकी मां के हाथ भी झुलस गए।
गांव मुदौल निवासी भगवान दास का 14 वर्षीय पुत्र अर्जुन दिवाली पर धमाके के लिए घर के बाहर गंधक पोटाश पीस रहा था। गंधक पोटाश एक साथ पीसने पर उसमें धमाका हो गया। इससे उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। उसके कपड़े जलने लगे। चीख पुकार पर उसकी मां क्रांति देवी ने देखकर उसे बचाने का प्रयास किया। इससे मां के भी हाथ झुलस गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से अर्जुन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।