कंपिल। नवरात्र में जैन श्वेतांबर मंदिर में चल रहे हवन का बुधवार को रामनवमी पर समापन हुआ। अंतिम दिन कोरोना संक्रमण से देश को बचाने के लिए हवन में आहुतियां डाली गईं। मंदिर में मौजूद लोगों ने कोरोना संक्रमण का प्रभाव समाप्त होने की कामना की।
कंपिल स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में नवरात्र में नौ दिन हवन किया गया। इसमें ऋषिकेश व हरिद्वार से आए शास्त्रियों ने दुर्गा सप्तशती, महामृत्युंजय और गायत्री मंत्रों का जाप किया। समाजसेवी पुखराज डागा ने देश को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रार्थना की। अरुणा डागा, अशोक डागा, गोविंद शास्त्री, पियूष गंगवार, अशोक पांडेय, अटल बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)