फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ननिहाल वालों ने पिता पर हत्या का आरोप लगाकर हाथापाई कर दी। पुलिस ने लोगों को शांत किया। सात साल पहले किशोर की मां की भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली खां निवासी विकास दुबे जसमई दरवाजा पर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके पुत्र आयुष दुबे (17) का शव देर शाम तीसरी मंजिल पर बने टिनशेड में मिला। पिता ने बताया कि हाईस्कूल में फेल होने के बाद उन्होंने दोपहर में डांट दिया था। इसी से गुस्सा होकर उसने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
जीवित होने के शक में शव उतार लिया था। रात को सूचना पर पहुंचे जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव खुबरिया निवासी किशोर के मामा आयुष चतुर्वेदी व अन्य ननिहाल वालों ने पिता विकास पर हत्या का आरोप लगाया। गुस्से में आते ही उनके साथ हाथापाई भी कर दी। हालांकि पुलिस ने बचा लिया। मामा ने आरोप लगाया कि आयुष की मां को वर्ष 2017 में मार डाला था। दूसरी शादी कर ली। अब भांजे को भी मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन


दबंगई कायम रखने के लिए फायरिंग, एक पकड़ा
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला खैराती खां में दबंगई कायम करने को लेकर आशिफ का मोहल्ले में ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। सोमवार देर रात मामूली विवाद के बाद असलहे लहराए और फायरिंग कर दी गई। सूचना मिलते ही नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार पहुंचे, मगर कोई नहीं मिला। दोपहर बाद पक्का पुल से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन

-

07जेएनडी23: कमरे में लगी आग बुझाते हुए दमकल कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें