फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मां गंगा की आरती उतार मांगा मोक्ष

Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। गंगा दशहरा पर मां भागीरथी की महाआरती का आयोजन पांचाल घाट पर हुआ। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पवित्र जल से आचमन कर मोक्ष की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार को पांचाल घाट पर श्री कैलाश सेवा संस्थान की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष आचार्य डॉ. प्रदीप नारायण शुक्ल ने मंगलाचरण के साथ आरती की। विभिन्न तरह की आरती उतारी गई। घी, कर्पूर, गुग्गल, अगरबत्ती से आरती के बाद मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। दुग्ध धारा से मां का अभिषेक हुआ।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आचार्य डा. प्रदीप नारायण शुक्ल ने बताया कि मां गंगा विश्व की सबसे पवित्र नदी मानी गई हैं। यह मानव के पापों को धो सकने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि पुराणों के अनुसार गंगा दशमीं पर राजा भगीरथ कठोर तपस्या के बाद मां गंगा को भगवान शिव की जटाओं से धरती पर लाए थे। इसलिए दशमी को उनका अवतरण दिवस माना जाता है। यह त्योहार ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालुओं मां गंगा की गोद में स्नान कर पुण्य लाभ की कामना करते हैं। आचार्य ने बताया कि गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
विज्ञापन

महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कैलाश चंद्र शुक्ल, नारायण दत्त द्विवेदी, राजीव शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, विकास, नीशू, रुचि, धर्मेंद्र सिंह राठौर, मोनू सोमवंशी, राजीव सिंह राठौर, पंकज मिश्रा, अनिल प्रताप सिंह राठौर, रचना अवस्थी, संजीव बाजपेई, विनोद सिंह, प्रीति सिंह, स्वदेश दुबे, देवेंद्र सिंह सौरभ सिंह चौहान, प्रवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें