फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मॉस्क सीमेंट रैक उतारने को मजबूर श्रमिक

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बिना मॉस्क लगाए काम करते श्रमिक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सरकार और रेल मंत्रालय के सख्त निर्देश के बावजूद मालगोदाम पर संक्रमण से बचाव को बने नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। संक्रमण से बचाव के जरूरी सामान तक मुहैया नहीं कराए जा रहे। लिहाजा उनमें संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पर सीमेंट की रैक उतारकर वाहनों पर लोडिंग चल रही थी। यहां लगे सैकड़ों श्रमिकों में से एक भी मॉस्क का प्रयोग नहीं कर रहे थे। तेज हवाओं के बीच सीमेंट उड़ रहा था, श्रमिक बार-बार आंखें और मुंह बाहों से साफ कर रहे थे।
एक श्रमिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आठ दिन पहले एक मॉस्क मिला था। वह ऐसा था कि दो घंटे भी नहीं चला। कॉटन का मॉस्क हो तो कुछ आराम मिले। रोजी रोटी के लिए काम करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें