फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बाग में फंदे पर लटका मिला श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। आम के बाग में पेड़ पर फंदे पर श्रमिक का शव लटका मिला। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव शुकरुल्लाहपुर निवासी सुरेश बाथम का पुत्र महेंद्र (21) मजदूर था। बुधवार दोपहर वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। शाम को गांव गंगलऊ में बच्चे फेरू सिंह के आम के बाग में बकरी चराने के लिए गए। वहां आम के पेड़ पर महेंद्र को अंगौछे से फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। इस पर सुुरेश व उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही एसओ पूनम जादौन मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतरवाकर परिजनों से जानकारी की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया और न ही आत्महत्या की वजह बता सके। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें