फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान श्रमिका का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
तुलाराम की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

शमसाबाद। थानाक्षेत्र के गांव रजलामई निवासी श्रमिक का शव शनिवार सुबह अमरूद के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक आर्थिक तंगी से श्रमिक परेशान था। एसओ आरके रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी तुलाराम जाटव(47) मजदूरी करता था। उत्तराखंड के ऋषिकेश में रहने वाले उसके बड़े भाई ऋषिपाल की बेटी की शादी में शामिल होकर शुक्रवार को ही वह घर आया था। उसने गांव के नंदू गंगवार का अमरूद का बाग उगाई पर ले रखा था। शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से बाग की रखवाली की बात कहकर साइकिल से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने सोचा कि बाग में अन्य लोगों के साथ रुका होगा। शनिवार सुबह गांव के लोग गेहूं की कटाई करने के लिए गए तो तुलाराम का शव बाग में पेड़ पर अंगौछे से लटका मिला। सूचना पर पुत्र अरुण, वरुण, पत्नी कंठा देवी, बेटी सलोनी व मोहिनी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अभय प्रताप ने बताया कि तुलाराम आर्थिक तंगी से परेशान था। इसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें