फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: क्षेत्र पंचायत से 2.89 करोड़ के काम होंगे, जलभराव दूर करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लाक क्षेत्र में दो करोड़ 89 लाख की धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें जलभराव दूर करने, नाला निर्माण व इंटरलाकिंग के कामों को प्राथमिकता दी जाएगी। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में हुए बड़ी धनराशि के कामों का सत्यापन कराया जाएगा।
ब्लाक कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में अवशेष बजट दो करोड़ 89 लाख से होने वाले कामों की रूपरेखा बनाई गई। जिसमें नाला, खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलाकिंग आदि प्रमुखता से होंगे। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जिन पंचायतों में मनरेगा में अधिक पैसा दिया गया उनके कामों का तकनीकी सत्यापन किया जाए। जलभराव व खराब स्थिति वाले गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत ने पंचायत अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लोगों की चक्कर लगाते चप्पलें घिस जातीं। खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने कहा कि सांसद व अन्य लोगों द्वारा ऊठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से काम किया जाएगा। अवर अभियंता अशोक कुमार, एडीओ सुभाषचंद्र, योगेंद्र प्रताप, एपीओ गौरव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल कुमार ,पंकज राजपूत ,बबलू राजपूत, पंचायत अधिकारी, प्रधान, बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें