फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा के लोकसभा सदस्यता प्रभारी पर खून की फर्जी जांच रिपोर्ट देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सपा के लोकसभा चुनाव के सदस्यता प्रभारी डॉक्टर के खिलाफ खून की फर्जी जांच रिपोर्ट देने के आरोप लगाकर युवक ने कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से आख्या मांगी है।
जनपद आगरा थाना सिकंदरा भावना स्टेट निवासी हिमांशु ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी समाजवादी पार्टी के लोकसभा चुनाव के सदस्यता प्रभारी डॉ. नवल किशोर के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें बताया कि कायमगंज के लक्ष्य नर्सिंग होम में सात अगस्त को खून की जांच करवाने के लिए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद नवल किशोर ने बताया कि वह विश्व स्तरीय कैंसर सर्जन है। खून की जांच करने की मास्टर डिग्री उनके पास है। तीन सौ रुपये जमा करवाकर जांच के लिए उसका खून निकलवा लिया। कई घंटे बैठाने के बाद जांच रिपोर्ट दे दी। खून की जांच की रिपोर्ट डॉक्टरों को दिखाई। डॉक्टर ने बताया कि रिपोर्ट किसी अन्य व्यक्ति के नाम की है। उस पर लखनऊ के मरीज का नाम लिखा हुआ है। धोखाधड़ी कर फर्जी रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें