फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के नहीं आने से कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के नहीं आने से काम काज ठप हो गया। आवेदक काम करवाने के लिए कार्यालय में भटकते रहे। पटलों पर ताला लटक रहा था। पांच लिपिकों का गैर जनपद ट्रांसफर हो गया है। चार लिपिक अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में तैनात लिपिक गणेश मिश्रा, भीम कात्यायन, राजेंद्र कुमार, अभिषेक त्रिवेदी, सुधीर हंसराज का गैर जनपद तबादला हो गया है। कार्यालय में एक लिपिक रवि रह गए हैं। उनके पास किसी पटल का चार्ज नहीं है। लिपिक गणेश मिश्रा, अभिषेक, भीम कात्यायन अवकाश पर चले गए। राजेंद्र कुमार गैर जनपद में कोर्ट पर पेशी पर चले गए। सोमवार को कार्यालय खुला और लिपिकों के पटलों पर ताला लटक रहा था। एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र चौधरी व आर आई जीवन कुमार निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच गए। लिपिक रवि व सुधीर हंसराज भी कुछ देर बाद आ गए। लेकिन इन लोगों के पास पटलों का चार्ज नहीं है। ऐसे में कार्यायल में वाहनों की फिटनेस के लिए केवल उनका भौतिक निरीक्षण किया गया। लाइसेंस के पटल पर फोटो खींची गई। कार्यायल में टैक्स जमा नहीं हुआ। पंजीयन, वाहन ट्रांसफर, एनओसी सहित सभी काम बंद हो गए। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। दूरदराज से आए आवेदक पूरे दिन कार्यालय के चक्कर काटते रहे। बिना काम के सभी को बैरंग वापस जाना पड़ा।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी रामदास लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए सोमवार को कार्यालय पहुंचे। पटल पर कोई नहीं था। वहां पर ताला लटक रहा था। ऐसे में परेशान रामदास ने बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण कैसे होगा। लोग बता रहे हैं कि लिपिकों को ट्रांसफर हो गया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी बबलू सोमवार को लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में कोई नहीं था। ऐसे में बबलू ने परेशान होकर बताया कि लाइसेंस कैसे बनेगा। इसके बारे में जानकारी देने के लिए पटलों पर कोई नहीं है।

एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र चौधरी ने कहा कि लिपिकों से कुछ दिन रुकने के लिए कहा था। कुछ नए बाबू की तैनाती पूरे प्रदेश में की जाएगी। उनको काम काज समझाने के बाद सभी को कार्यमुक्त करने के लिए कहा था। उसके बाद भी लिपिक अवकाश पर चले गए। कार्यालय में लिपिकों के नहीं होने से काम काज बंद है। आरटीओ कानपुर से अस्थायी रूप से कुछ लिपिकों को संबद्ध करने की मांग की गई है।


परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने सभी आरटीओ व एआरटीओ को आदेश दिया है कि ट्रांसफर नीति के तहत लिपिकों का तबादला किया गया है। संज्ञान में आया है कि 30 जून को लिपिकों के हुए ट्रांसफर आदेश का नौ दिन बीतने के बाद भी पालन नहीं किया गया है। लिपिकों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। ऐसे में सभी लिपिक मुख्यालय स्तर से खुद को स्वत: कार्यमुक्त मानकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार सोमवार को ही ग्रहण करें। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें