फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शक्ति रसोई का संचालन कर महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय प्रत्येक जनपद में महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के लिए शक्ति रसोई खोलने का निर्णय लिया है। इसी के तहत जनपद में भी शक्ति रसोई खोले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में शक्ति रसोई खोले जाने की जगह भी चिह्नित कर ली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सूडा और आईसीआईसीआई बैंक मिलकर शक्ति रसोई संचालित करेंगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आईसीआईसीआई बैंक को दी गई है। शक्ति रसोई के निर्माण में जो भी बजट खर्च होगा, उसे आईसीआईसीआई वहन करेगी। सूडा बैंक को जगह उपलब्ध कराएगा। सूडा के आदेश पर डूडा ने शक्ति रसोई के निर्माण के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में जगह देखकर सूडा को सूचना भेज दी है।
शक्ति रसोई बनने के बाद उसे डूडा से संबद्ध संस्था राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी। सीएमएम विकास सिंह भदौरिया ने बताया कि शक्ति रसोई खोले जाने के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में जगह देख ली गई है। सूडा से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सूडा व आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से शक्ति रसोई का संचालन होगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं शक्ति रसोई को चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शक्ति रसोई में यह मिलेगी सुविधा
शक्ति रसोई में भोजन के साथ ही चाय, नाश्ता आदि खानपान की वस्तुएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें