फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापारियों ने जुलूस निकाल बिजली विभाग का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में रविवार रात 12 घंटे से अधिक बिजली कटौती से गुस्साए युवा व्यापारियों ने जुलूस निकाला। चौक पर बिजली विभाग के पुतले में आग लगा दी। पुलिस ने पुतले को छीनकर आग बुझाकर कार में रखवा लिया। इस दौरान युवा व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शहर में रविवार शाम चार बजे बिजली गुल होने के बाद सोमवार सुबह चार बजे के करीब सामान्य हो सकी। इससे लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। जनता की दिक्कतों को देखते हुए युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा व्यापारी पक्के पुल पर एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक पर पहुंचे।
जुलूस और पुतला दहन की भनक लगते ही कोतवाल जेपी शर्मा, तिकोना चौकी प्रभारी यतेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। व्यापारियों ने घेरा लगाकर पुतला में आग लगा दी। मगर वहां तैनात पुलिस ने जमीन पर गिराकर आग बुझाकर पुतला कार में रखवा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे। चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था सें सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे। बिजली अफसर फोन भी नहीं उठाते हैं। पुतला दहन में रोहन कश्यप, मोनू मिश्रा, गोविंद बाथम, हिमांशु गुप्ता, अमित वर्मा, मुनव्वर अली, अंकित ठाकुर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें